फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैश बैक: बागपत लोकसभा सीट पर दो प्रत्याशियों में बंटा 98 प्रतिशत तो 11 मिलकर नहीं ले सके 2 प्रतिशत वोट

Sun, 07 Apr 2024 06:44 PM IST
Dimple Sirohi मुकेश पंवार, संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत/बड़ौत

सार

लोकसभा चुनाव वर्ष 2019 में किस्मत आजमाने के लिए बागपत सीट से 13 प्रत्याशी मैदान में थे। 11 प्रत्याशी भी मिलकर मात्र 2 प्रतिशत वोट हासिल नहीं कर सके थे। 10 लाख 21 हजार वोटों में से किसी को मिली 503, तो किसी को मात्र 556 वोट मिली थीं।
 
विज्ञापन
india election vote voting new - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत लोकसभा सीट पर पिछले चुनाव में दो प्रत्याशी ही 98 प्रतिशत से ज्यादा वोट ले गए और अन्य 11 प्रत्याशियों को दो प्रतिशत भी वोट नहीं मिल सके।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव वर्ष 2019 में किस्मत आजमाने के लिए बागपत सीट से 13 प्रत्याशी मैदान में थे। इस चुनाव में 15 लाख 92 हजार 290 वोटरों को अपने मत का इस्तेमाल करना था हालांकि इनमें से 10 लाख 39 हजार 856 वोटरों ने मतदान किया था। इनमें से 2 प्रत्याशी निर्दलीय और 11 प्रत्याशी विभिन्न दलों के टिकट पर मैदान में उतरे थे।

भाजपा से चुनाव लड़ने वाले डाॅ. सत्यपाल सिंह को 5 लाख 25 हजार 789 वोट यानी 50.56 प्रतिशत तो रालोद से चुनाव लड़ने वाले जयंत चौधरी को 5 लाख 2 हजार 287 वोट यानी 48.3 फीसदी वोट मिले। नोटा इस चुनाव में 0.48 प्रतिशत 5041 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहा था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव: टिकट न मिलने से क्षत्रिय समाज में आक्रोश, ठाकुर पूरण सिंह बोले-भाजपा को भुगतना पड़ेगा खामियाजा

विज्ञापन

इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष को .24 प्रतिशत के साथ 2460 वोट, एनएलएमपी से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी इस्तकार अली को 0.16 प्रतिशत के साथ 1628 वोट, निर्दलीय प्रत्याशी जफर को 0.13 प्रतिशत के साथ 1400 वोट, एसजेएलएसपी प्रत्याशी रामकुमार को 0.12 प्रतिशत के साथ 1250 वोट, बीएनजेपी प्रत्याशी परवीन योगी को 0.1 प्रतिशत के साथ 1047 वोट, बीएनआईवी प्रत्याशी उत्तर कुमार जिंदल को 0.19 प्रतिशत के साथ 932 वोट प्राप्त हुए।

पीएसपीएल प्रत्याशी चौधरी मोहकम को 0.07 प्रतिशत के साथ 707 वोट, एनएनडी प्रत्याशी रूबी कश्यप को 0.06 प्रतिशत के साथ प्रतिशत 633 वोट, एसबीएपी प्रत्याशी डा सलीम अहमद को 0.05 प्रतिशत के साथ 556 वोट और एबीएचएल प्रत्याशी मनोज राणा को 0.05 प्रतिशत के साथ 503 वोट मिले। इस तरह दो मुख्य पार्टी भाजपा व रालोद के प्रत्याशियों को छोड़कर अन्य 11 प्रत्याशी कुल वोट का मात्र दो प्रतिशत वोट भी हासिल नहीं कर सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें