फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइब्रेरी का उद्घाटन: जयंत चौधरी बोले-सरकारी स्कूलों में पुस्तकालय खुलना बड़ी बात, विपक्ष पर साधा निशाना

Thu, 27 Aug 2026 12:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत के खेकड़ा में केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी ने गांधी इंटर कॉलेज में नवनिर्मित पुस्तकालय का उद्घाटन किया। उन्होंने पुस्तकालयों के महत्व पर जोर देते हुए विपक्ष के बयानों पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन
लाइब्रेरी का उद्घाटन करने पहुंचे जयंत चाैधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत के खेकड़ा में केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह ने गांधी इंटर कॉलेज पहुंचकर नवनिर्मित पुस्तकालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद किया और पुस्तकालय के महत्व पर जोर दिया। जयंत चौधरी ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में लाइब्रेरी खुलना बड़ी बात है और इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई में लाभ मिलेगा। उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधा और कहा कि केवल चीनी महंगी होने की बात करना पर्याप्त नहीं, किसानों के हितों की बात भी होनी चाहिए।

विज्ञापन




पुस्तकालय से विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
जयंत चौधरी ने कहा कि विद्यार्थियों के जीवन में पुस्तकालय का महत्वपूर्ण स्थान है। यहां अध्ययन कर बच्चे अपनी पढ़ाई और ज्ञान को बेहतर बना सकते हैं और कामयाबी हासिल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों में लाइब्रेरी खुलना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी में हरियाणवी सिंगर की हत्या: दो दिन से तैयारी में थे बदमाश, रेकी के बाद जिम के बाहर दिया वारदात को अंजाम

विपक्ष पर साधा निशाना
केंद्रीय राज्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी चीनी महंगी होने की बात तो कर रहे हैं, लेकिन किसानों के हितों से जुड़े मुद्दों की बात नहीं कर रहे। उन्होंने इसे गलत बताया और कहा कि किसानों के हितों पर भी चर्चा होनी चाहिए।

बिना नाम लिए टिप्पणी पर बोले- ध्यान नहीं देना चाहिए
राजनीतिक बयानबाजी के बीच जयंत चौधरी ने कहा कि यदि कोई बिना नाम लिए टिप्पणी कर रहा है तो उस पर ध्यान नहीं देना चाहिए। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से भी ऐसे मामलों में शांति बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

विद्यार्थियों से किया संवाद
जयंत चौधरी ने कॉलेज के विद्यार्थियों से बातचीत की। उन्होंने बच्चों को कड़ी मेहनत करने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करें और अपने परिवार का नाम रोशन करें।

चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
कार्यक्रम के बाद जयंत चौधरी ने कॉलेज परिसर में लगी अपने दादा और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

कार्यक्रम में अस्मिता लाल, डॉ. संदीप शाह, अध्यक्ष नीलम धामा, इंजीनियर सुनील धामा, जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर, अनुज धामा और डॉ. कुलदीप उज्ज्वल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें