उन्होंने संज्ञान लेकर किशोरी के पिता होमगार्ड प्रमोद को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें होमगार्ड प्रमोद ने पूछताछ में बताया कि 23 फरवरी को उसने अपनी बेटी को एक युवक से बात करते हुए देख लिया था। जिससे गुस्से में उसने अपनी बेटी की रात में ही हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को अपने भाई मोहित के साथ मिलकर मुकारी गांव में हिंडन नदी के पुल से नीचे फेंक दिया था।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: मेरठ में गरजा बुलडोजर, अवैध कॉलोनियां हुईं जमींदोज, अब ये भी एमडीए के निशाने पर
सीओ प्रीता सिंह ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।