फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: श्रद्धालुओं पर हमला होने के विरोध में हिंदू संगठनो ने आतंकवाद का पुतला फुंका

Wed, 12 Jun 2024 12:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

जम्मू कश्मीर में श्रद्धालुओं की बस पर आतंकी हमला होने के विरोध में बुधवार को हिंदू संगठनों ने आतंकवाद का पुतला फूंका। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम डीएम को ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन
पुतला फूंकते हिंदू संगठन के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर में वैष्णो देवी के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की बस पर आतंकी हमला होने के विरोध में बुधवार को हिंदू संगठनों ने राष्ट्र वन्दना चौक पर आतंकी संगठनों का पुतला फुंका। साथ ही राष्ट्रपति से आतंकियों पर जवाबी कार्रवाई करने की मांग की। 

विज्ञापन


हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता बुधवार को एकत्रित होकर जुलूस निकालते हुए राष्ट्र वन्दना चौक पर पहुंचे। जहां उन्होंने वैष्णो देवी के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओ की पर बस हमला होने के विरोध में आतंकियों के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आतंकवादियो ने छिपकर बस पर हमला कर दिया। जिसमें 15 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और करीब 30 से अधिक श्रद्धालु घायल हैं। आतंकी घटनाओं को किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने राष्ट्रपति के नाम डीएम को ज्ञापन देकर आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें