फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: सड़क पर भिड़ीं छात्राएं, गिरा-गिराकर पीटा और चोटियां खींची... वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

Wed, 01 Jan 2025 03:27 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

कॉलेज की छुट्टी के बाद छात्राएं स्कूल से बाहर निकलीं और एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने लगीं। जिसने भी यह नजारा देखा, वह हैरान रह गया। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है।
विज्ञापन
मारपीट करती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमीनगर सराय के फव्वारा चौक से हिसावदा मार्ग पर छात्राओं के दो गुटों में जमकर लात घूंसे चले। छात्राओं ने एक-दूसरे को जमीन पर गिराकर पीटा। यह देखकर आसपास के दुकानदार और राहगीर भी हैरान रह गए। घटना चार दिन पहले की बताई जा रही है और इसका वीडियो वायरल हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय की छुट्टी के बाद हिसावदा व पूठड गांव की छात्राओं के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों ग्रुप की छात्राएं आमने-सामने आ गईं। छुट्टी के बाद फव्वारा चौक से हिसावदा वाले मार्ग पर पूठड की छात्राओं ने हिसावदा की छात्राओं को रोक लिया। दोनों गुटों में खूब लात घूंसे चले। एक दूसरे की चोटियां खींची गईं। छात्राओं को सड़क पर गिराकर पीटा गया।

आसपास के लोग यह देखकर हैरान रह गए। मारपीट बढ़ती देख कुछ लोगों ने छात्राओं को शांत कराया और घर भेजा। मारपीट का वीडियो वायरल हो गया है। छात्राओं की यूनिफॉर्म देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह सब कस्बे के ही एक इंटर कॉलेज की छात्राएं हैं। पुलिस का कहना है कि वीडियो देखकर मामले की जांच की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें