फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहपाठी बना हैवान: 12वीं की छात्रा को बहला फुसलाकर बनाया हवस का शिकार, फिर वीडियो बनाकर बार-बार लूटी अस्मत

Sun, 29 Dec 2024 09:54 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बालैनी (बागपत)

सार

लड़की का आरोप है कि छात्र उसे बहला फुसलाकर अपने साथ नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा से आगे एक कमरे में ले गया और वहां उससे दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत के बालैनी क्षेत्र के एक गांव की 12वीं की छात्रा के साथ सहपाठी छात्र ने दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। इसके बाद छात्रा का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। छात्रा की मां ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

विज्ञापन

छात्रा ने बताया कि 26 दिसंबर को वह बालैनी के बाजार में सामान खरीदने आई थी, वहां पर उसके साथ पढ़ने वाला छात्र मिल गया। छात्र उसे बहला फुसलाकर अपने साथ नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा से आगे एक कमरे में ले गया और वहां उससे दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की।
विज्ञापन

उसका अश्लील वीडियो भी बनाकर वायरल करने की धमकी दी। इससे डरकर उसने परिजनों को घटना के बारे में नहीं बताया। इसके बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल करके दोबारा बुलाने लगा और उसकी बात नहीं मानने पर वीडियो वायरल कर दिया। इसके बाद छात्रा ने अपनी मां को घटना के बारे में बताया। पुलिस का कहना है कि सिंघावली अहीर गांव के आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें