बागपत में बिनौली के धनौरा सिल्वरनगर गांव की पचोसिया पट्टी में डेंगू से कक्षा 11 की एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि काफी ग्रामीण बुखार की चपेट में हैं।
मुस्कान (17) पुत्री जाफर अली गांव के ही इंटर कॉलेज में कक्षा 11वीं की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार, मुस्कान को करीब 15 दिन पहले बुखार आया था। उन्होंने गांव में ही चिकित्सकों से उसका इलाज कराया लेकिन, आराम नहीं लगने पर उन्होंने उसे बड़ौत के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसको डेंगू होने की पुष्टि कर मेरठ के लिए रेफर कर दिया। बुधवार की रात्रि सुभारती अस्पताल मेरठ में इलाज के दौरान मुस्कान की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: आयकर विभाग की छापेमारी: आजम खां के करीबी के घर दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी, टीम की बिरयानी खाते तस्वीर वायरल
इसके अलावा गांव में आश्मोहमद पुत्र अलीजान, बीना पत्नी गय्यूर, साजिद पुत्र महेरबान, मीना पुत्र बाबर, रुकसाना पत्नी बाबर, दीपा पत्नी रामकिशोर, अरुण पुत्र राजेंद्र, पुनीत पुत्र इंद्र, अशोक पुत्र जयपाल आदि ग्रामीण भी बुखार की चपेट में है। ग्रामीणों ने सीएमओ बागपत से गांव में स्वास्थ्य चिकित्सा कैंप लगवाने की मांग की है।
यह भी पढ़ें: मेरठ के सरधना में बड़ी वारदात: छात्र की सरेआम गोली मारकर हत्या, सगे भाइयों ने दिया वारदात को अंजाम