फोटो संख्या 2
बड़ौत। लोहिया बाजार स्थित श्वेतांबर जैन मूर्ति पूजन संघ द्वारा आयोजित पर्यूषण महोत्सव बृहस्पतिवार को तीसरे दिन धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने सुबह मंदिर में जाकर भक्तांबर का पाठ किया। इसके बाद मंदिर कमेटी की सदस्यों की देखरेख में नमन किया। साथ ही अष्ट प्रकारी पूजा का आयोजन किया गया। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शांतिनाथ की अष्टप्रकारी पूजा जैसे फल, फूल, नैवेद्य, अक्षत, चंदन, धूप, दीपक आदि से भगवान की अष्टप्रकारी पूजा की। आरती अंकित जैन, मंगल दीपक ओम प्रकाश जैन ने किया। शांति कलश विशेष जैन व अंशिका जैन ने किया। पूजा के लाभार्थी जुगमेन्द्र जैन, ओम प्रकाश जैन, अनुभव जैन, विशेष जैन, अंकित जैन रहे। शाम को श्वेतांबर जैन मूर्ति पूजन मंदिर की धर्मशाला में प्रतिक्रमण का आयोजन किया गया। इसके बाद भजन संध्या का आयोजन मंदिर के प्रांगण में किया। आरती के लाभार्थी संतोष कुमार जैन, जय भगवान जैन, जय प्रकाश जैन, सुभाष चंद जैन रहे। इसके बाद लकी ड्रा निकाला गया, जिसके विजेता प्रशांत जैन रहे। कार्यक्रम में जुगमेंद्र जैन, संतोष जैन, अनंत जैन, प्रशांत जैन, सुभाष चंद जैन, नीरज जैन, सरला जैन, कमलेश जैन आदि रहे