फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: गाड़ी चालक का शव घर में छोड़कर भाग गए दोस्त, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Fri, 09 Jan 2026 02:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

शिवशंकर की पत्नी निशा ने बताया कि उसके पास बुधवार देर शाम को पति ने फोन किया था। उन्होंने बताया था कि दोस्त उनके साथ मारपीट कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विलाप करते परिजन... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौना गांव से बुधवार दोपहर हरियाणा के रोहतक जिले के खरखड़ा गांव में दोस्तों के साथ गए गाड़ी चालक शिवशंकर (45) को उसके साथी बृहस्पतिवार सुबह मृत अवस्था में घर लेकर पहुंचे। घर में उसका शव छोड़कर भाग गए। परिजनों ने शिवशंकर की हत्या किए जाने का आरोप लगाकर हंगामा किया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने तीन दोस्तों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


गौना गांव निवासी रामकुमार ने बताया कि उनका बेटा शिवशंकर गाजियाबाद जिले में निजी स्कूल की गाड़ी चलाता है। बुधवार दोपहर गांव के ही विकास, ईश्वर और लीलू ने शिवशंकर को फोन करके कोथली देने हरियाणा के रोहतक जिले के खरखड़ा गांव जाने के लिए बुलाया। वहां लीलू की लड़की की ससुराल है। भतीजा यश बाइक से शिवशंकर को बड़ागांव टोल पर छोड़कर आया। इसके बाद बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे विकास, ईश्वर और लीलू अपने साथ कार में शिवशंकर को लेकर घर पहुंचे और शराब के नशे में बताते हुए छोड़कर चले गए।

परिवार के सदस्य शिवशंकर को गाजियाबाद के चिरौड़ी में निजी चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे तो चिकित्सक ने उसे मृत बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि शिवशंकर की घर आने से पहले ही मौत हो चुकी थी। परिजनों ने शिवशंकर के चेहरे और गले में चोट के निशान देखे तो उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया तो उसमें हेमरेज होने से मौत होना सामने आया। परिजनों ने शिवशंकर को लेकर आए तीनों साथियों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


पत्नी बोली, फोन पर मारपीट करने के बारे में बताया
शिवशंकर की पत्नी निशा ने बताया कि उसके पास बुधवार देर शाम को पति ने फोन किया था। उन्होंने बताया था कि दोस्त उनके साथ मारपीट कर रहे हैं। आरोप लगाया कि दोस्तों ने पीटकर उसके पति की हत्या की है।

छुट्टी के कारण घर थे शिवशंकर
रामकुमार ने बताया कि शिवशंकर उसके दो बेटों में बड़े थे। उसके परिवार में पत्नी और चार बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटी और एक बेटा है। शिवशंकर छुट्टी होने के कारण घर पर रह गया था।

गैर इरादतन हत्या की धाराओं में तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
जांच अधिकारी अतर सिंह ने बताया कि शिवशंकर के पिता रामकुमार की शिकायत पर विकास, ईश्वर और लीलू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें अभी जांच की जा रही है और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


गौना गांव के चालक की मौत होने के मामले की जांच चल रही है। इसमें उसके साथियों से पूछताछ की जा रही। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-सूरज कुमार राय, एसपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें