संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे की अग्रवाल धर्मशाला में बृहस्पतिवार को लायंस क्लब टटीरी की बैठक हुई, जहां सर्वसम्मति से भूषण गुप्ता को अध्यक्ष चुना गया। साथ ही उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
लायंस क्लब का अध्यक्ष चुनने के लिए चुनाव अधिकारी डॉ. रामलाल ने बैठक की। वहां अध्यक्ष संजय गोयल ने वर्ष 2026-27 के लिए भूषण गुप्ता का नाम रखा तो सभी ने अपनी सहमति जताई और उनको अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी। अध्यक्ष बनने पर समाजसेवी अभिमन्यु गुप्ता, पूर्व चेयरमैन प्रमोद गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष दीपक गोयल ने उनका पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इस दौरान डॉक्टर कमला अग्रवाल, संतोष गुप्ता, आशुतोष मित्तल, सचिन सिंघल, अंकित जिंदल, अनिल गांधी, सभासद राजीव गोयल आदि मौजूद रहे।