दीवार और लोहे का बीम गिरने से हुआ हादसा
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कंपनी की एक साइड की दीवार और लोहे का भारी बीम अचानक गिर गया। इसकी चपेट में आने से मुख्य आरक्षी चालक राजपाल सिंह, मुख्य आरक्षी चालक तीरथपाल सिंह, फायरमैन रोहित यादव, फायरमैन अमित कुमार और फायरमैन मनीष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
इलाज के दौरान दो फायरकर्मियों की मौत
घायलों को तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान फायरमैन रोहित यादव और मुख्य आरक्षी चालक तीरथपाल सिंह की मौत हो गई। अन्य घायल फायरकर्मियों का अस्पताल में उपचार जारी है।
शहबानपुर गांव में शोक की लहर
रोहित यादव के निधन की खबर मिलते ही बागपत के शहबानपुर गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने रोहित यादव को कर्तव्यनिष्ठ और बहादुर फायरकर्मी बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।