उत्तर प्रदेश के बागपत में नंगला बहलोलपुर गांव के किसानों ने सोनीपत के किसानों पर फायरिंग कर दस बीघा सरसों की फसल उजाडक़र ले जाने का आरोप लगाया है। किसानों की फसल उजाड़ने का वीडियो वायरल हो रहा है। कोतवाली पुलिस ने सोनीपत पुलिस को घटना के बारे में अवगत कराया है।
बागपत कोतवाली क्षेत्र के नंगला बहलोलपुर गांव के किसान मनवीर यादव, जितेंद्र यादव, सुनील व मुकेश ने 12 मार्च की वीडियो का जारी किया। इसमें बताया कि सोनीपत जिले के खुर्मपुर तहसील के किसान गांव के किसानों पर फायरिंग कर दस बीघा सरसों की फसल उजाडक़र ले गए।
पढ़ें : साध्वी प्राची का बड़ा बयान: बोलीं- मस्जिदों से उतारे जाएं लाउडस्पीकर, बताई ये बड़ी वजह
विरोध करने पर किसानों पर फायरिंग की गई। जिसमेें कुछ किसानों को मामूली चोट आई। वहीं, बागपत कोतवाली पुलिस ने सोनीपत के अधिकारियों को अवगत कराकर इतिश्री कर दी। कोतवाली प्रभारी एनएस सिरोही ने बताया कि घटनाक्रम हरियाणा क्षेत्र का है। इसलिए सोनीपत के अधिकारियों को अवगत करा दिया है।
35 किसानों के खिलाफ दी तहरीर
नंगला बहलोलपुर गांव निवासी किसान मुकेश व अमरदीप ने गुरुवार को सोनीपत थाने में 12 मार्च को हुई घटना के संबंध में 15 नामदज समेत 20 अज्ञात किसानों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।