फैक्टरी मालिक को कार से निकालते बदमाश।
- फोटो : अमर उजाला
खतौली के रहने वाले मनोज कुमार ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में उनकी प्लास्टिक की शीट बनाने की फैक्टरी है। सोमवार को वह दिल्ली से लौटे और फैक्टरी के बाहर खड़ी कार लेकर चलने लगे। वह फोन पर बात करने लगे तो पीछे से आए एक बदमाश ने शीशे के अंदर हाथ देकर तमंचा सटाकर बाहर निकाल दिया। इसके बाद दूसरे बदमाश ने भी तमंचा तान दिया और लूटपाट करने लगे।
कार से निकालने के बाद मारपीट के दौरान फायर।
- फोटो : अमर उजाला
विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग की और सिर में तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश उसकी कार और दो लाख रुपये लूटकर भाग गए। कार में बैंक की चेकबुक, क्रेडिट व डेबिट कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी समेत अन्य सामान था।
घटना का पता चलने पर पुलिस ने जांच की और घायल फैक्टरी मालिक का उपचार कराया। फैक्टरी में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो बदमाश लूटपाट की घटना करते नजर आए। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।
कार को लेकर भागते बदमाश।
- फोटो : अमर उजाला
लूट के बाद पुलिस को फोन करता फैक्टर मालिक।
- फोटो : अमर उजाला
ये बोले एएसपी
फैक्टरी मालिक कार में बैठकर शराब पी रहे थे, तभी बदमाशों ने कार और अन्य सामान लूट लिया। लूट का मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। फैक्टरी मालिक ने एक ठेकेदार से विवाद होने की जानकारी दी, उससे भी पूछताछ की जा रही है। लूट का खुलासा करने के लिए एसओजी, सर्विलांस समेत चार टीमें लगाई गई हैं।
- एनपी सिंह, एएसपी