फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: घर आए युवक को देखकर चारपाई के नीछे छिपी किशोरी... मां ने पूछा तो बोली इसी ने किया था दुष्कर्म

Tue, 19 Nov 2024 05:53 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

युवक ने किशोरी को सफाई करने के बहाने घर बुलाया था। वहां दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंघावली अहीर क्षेत्र के एक गांव में घर में सफाई के बहाने मजदूर की बेटी को बुलाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी दोबारा किशोरी को बुलाने उसके घर पहुंचा तो वह डरकर कमरे में जाकर छिप गई और रोने लगी। घटना का पता चलने पर किशोरी के पिता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

 

शिकायतकर्ता ने बताया कि 15 नवंबर को वह मजदूरी करके घर वापस आया तो पत्नी ने बेटी के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के बारे में बताया। आरोप लगाया कि गांव का ही युवक 23 जून को उसकी बेटी को घर में सफाई कराने के बहाने अपने घर बुलाकर ले गया था। जहां आरोपी ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
 
विज्ञापन

धमकी मिलने के बाद उसकी बेटी ने कुछ नहीं बताया। 15 नवंबर को आरोपी दोबारा उसकी बेटी को बुलाने घर पहुंचा तो वह कमरे में जाकर चारपाई के नीचे छिप गई और आरोपी के साथ जाने से इंकार कर दिया। इसके बाद बेटी ने दुष्कर्म की घटना के बारे में बताया। उधर, आरोपी के परिजनों ने पीड़िता के परिवार पर समझौते का दबाव भी बनाया। सिंघावली अहीर पुलिस का कहना है कि आरोपी विपिन के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें