फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बागपत में नशे में युवक यातायात पुलिस की सरकारी गाड़ी लेकर फरार, दुकान में मारी टक्कर

Wed, 21 Jan 2026 12:08 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत के राष्ट्र वंदना चौक पर शराब के नशे में युवक यातायात पुलिस की सरकारी गाड़ी लेकर भाग गया। पीछा करने पर उसने दुकान में टक्कर मार दी, गनीमत रही कोई हताहत नहीं हुआ।

विज्ञापन
बागपत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब शराब के नशे में एक युवक यातायात पुलिस प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह की सरकारी गाड़ी लेकर फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत उसका पीछा शुरू किया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: राकेश टिकैत बोले- शंकराचार्य से बदसलूकी गलत, यह ऋषि-कृषि का देश, MSP पर कही ये बात  

विज्ञापन

पीछा करने पर दुकान में मारी टक्कर
सरकारी गाड़ी लेकर भाग रहा युवक कुछ ही दूरी पर नियंत्रण खो बैठा और एक दुकान में वाहन घुसा दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकान क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई राहगीर या दुकानदार घायल नहीं हुआ।

पुलिस ने युवक को दबोचा
यातायात प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह ने बताया कि गाड़ी का चालक मानवेंद्र राठी वाहनों की चेकिंग में सहयोग कर रहा था। इसी दौरान युवक गाड़ी लेकर भागा, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया।

 पुलिस के अनुसार युवक को हिरासत में ले लिया गया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना को लेकर यातायात पुलिस की लापरवाही और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें