रातभर विपिन के घर न लौटने पर परिजन चिंतित हो गए और उसकी तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार सुबह खेत में काम करने पहुंचे किसान देवेंद्र ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी।
सड़क पर मिली गोली, खेत में दो खोखे बरामद
मंगलवार सुबह घटनास्थल पर जांच करने पहुंची पुलिस को सड़क पर एक गोली और खेत में दो खोखे मिले। इससे आशंका जताई जा रही है कि विपिन और हमलावरों के बीच संघर्ष भी हुआ होगा।
मृतक दो भाइयों में बड़ा था और उसके परिवार में पत्नी के अलावा चार छोटे बच्चे हैं। पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने मौके का निरीक्षण किया और हत्यारों की तलाश में टीम गठित की है।