फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: पंप पर डलवाया डीजल-पेट्रोल, साइबर ठगों ने बार कोड बदलकर डेढ़ लाख उड़ा लिए

Mon, 22 Sep 2025 06:12 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत के बड़ौत क्षेत्र में दाहा गांव के राणा फिलिंग स्टेशन पर साइबर ठगों ने बार कोड बदलकर ग्राहकों से ठगी कर ली। करीब 200 ग्राहकों के ऑनलाइन भुगतान से डेढ़ लाख रुपये सीधे ठगों के खाते में चले गए। पुलिस जांच कर रही है।

 

विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर बदला क्यूआर कोड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जिले के बड़ौत क्षेत्र में रविवार को एक बड़ा साइबर फ्रॉड सामने आया। दाहा गांव स्थित राणा फिलिंग स्टेशन पर ग्राहकों ने डीजल-पेट्रोल तो पंप से डलवाया, लेकिन उनके रुपये साइबर ठगों के खाते में चले गए।

जानकारी के मुताबिक शनिवार रात बाइक पर आए दो युवक पंप पर पहुंचे और चालाकी से पंप मालिक के बार कोड की जगह अपना बैंक खाते से अटैच बार कोड चिपका दिया। इसके बाद सुबह तक करीब 200 ग्राहकों ने डीजल-पेट्रोल भरवाया और ऑनलाइन पेमेंट किया। इस दौरान करीब डेढ़ लाख रुपये की रकम सीधे साइबर ठगों के खाते में ट्रांसफर हो गई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: गुजरात में नौकरी कर रहे बेटे की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, शव देख फूट पड़ा परिजनों का गुस्सा

विज्ञापन

रविवार सुबह पंप मालिक कमलेश राणा और उनके बेटे विवेक राणा को संदेह हुआ क्योंकि रातभर में बेची गई पेट्रोल-डीजल की राशि खाते में नहीं पहुंची। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखी तो खुलासा हुआ कि रात 12 बजकर 14 मिनट पर दो युवक बार कोड बदलकर गए थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

इससे पहले भी दुकानदारों के साथ ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। बागपत में ही एक किराना दुकान पर बार कोड बदलकर ठगी की घटना हुई थी। फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

सीओ बड़ौत विजय कुमार ने बताया कि शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें