फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: पत्नी का ऑपरेशन कराने आए थे सीआरपीएफ के एसआई, मौत ने मारा झपट्टा

Thu, 26 Sep 2024 05:38 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

बागपत की माता कालोनी निवासी जमशेद सीआरपीएफ में एसआई पद पर तैनात थे। उनकी मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
युवक की मौत - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर की माता कालोनी में पत्नी का ऑपरेशन कराने आये सीआरपीएफ के जवान की बुधवार को सोनीपत के निजी अस्पताल में मौत हो गई। देर रात सलामी देने के बाद पार्थिव शरीर को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

शहर की माता कालोनी में रहने वाले रिजवान ने बताया कि उसके पिता जमशेद (45) सीआरपीएफ में एसआई पद पर तैनात थे। उनकी तैनाती वर्तमान में इंफाल मणिपुर में चल रही थी। उसकी मां का ऑपरेशन कराने के लिए पिता जमशेद एक सितंबर को 23 दिन की छुट्टी लेकर घर आए थे। 13 सितंबर को खांसी और कमर में दर्द होने की शिकायत पर टटीरी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर सोनीपत के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जमशेद के फेफड़ों में संक्रमण होने की जानकारी दी। दो दिन में ही उपचार के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई।
चार भाइयों में सबसे बड़े थे जमशेद
सीआरपीएफ के एसआई जमशेद चार भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। सीआरपीएफ के एसआई की मौत होने से कालोनी में शोक छाया रहा।




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें