फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: थूक कर रोटी बनाने वालों की अब खैर नहीं, प्रशासन के इस आदेश से मची खलबली

Thu, 26 Sep 2024 05:01 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

थूक लगाकर रोटी बनाने वालों पर अब कड़ी निगरानी रखी जाएगी। प्रशासन ने सख्त गाइडलाइन जारी कर दी है। 
विज्ञापन
बागपत में नरेश चिकन कॉर्नर पर थूककर रोटी बनाता कारीगर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थूक लगाकर रोटी बनाने के मामले सामने आने के बाद खाद्य विभाग ने होटलों और ढाबों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का आदेश जारी कर दिया है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को डीवीआर भी उपलब्ध करानी होगी। इसके साथ ही लाइसेंस बाहर चस्पा कराना होगा। होटल में खाना बनाने वाले कारीगरों को दस्ताने और एप्रन का इस्तेमाल करना होगा।
विज्ञापन

 

जिले में 173 होटल एवं रेस्टोरेंट के साथ ही ढाबों का खाद्य विभाग कार्यालय में पंजीकरण है। इनमें से 41 बड़े होटल एवं रेस्टोरेंट हैं, जबकि 132 छोटे प्रतिष्ठान हैं। इनमें अधिकांश में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। इन खाद्य प्रतिष्ठानों में खाना बनाने और परोसने वाले लोग दस्ताने व एप्रन का इस्तेमाल नहीं करते हैं। खाद्य विभाग की ओर से सभी होटल संचालकों को अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान संचालकों को डीवीआर उपलब्ध करानी होगी। निर्देशों का पालन न करने वाले होटल एवं रेस्टोरेंट का लाइसेंस रद्द कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन

ऐसा नहीं किया तो होगी कार्रवाई
होटल, रेस्टोरेंट व ढाबा संचालकों को सीसीटीवी कैमरे लगाने और लाइसेंस प्रतिष्ठान के बाहर चस्पा कराने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान रसोई में बिना दस्ताने या एप्रन के खाद्य पदार्थ बनाते हुए मिलने पर विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी। - मानवेंद्र सिंह, सहायक खाद्य आयुक्त

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें