फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: 6.41 लाख रुपये नहीं लौटाने पर सीआरपीएफ सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 19 Mar 2026 06:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

 बागपत में 6.41 लाख रुपये वापस न करने के आरोप में सीआरपीएफ सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस ने जांच शुरू की।

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में तैनात सीआरपीएफ के सिपाही सूरज प्रकाश निवासी गंगानगर जिला मेरठ ने 6.41 लाख रुपये वापस नहीं देने का आरोप लगाकर मणिपुर में तैनात सीआरपीएफ के सिपाही पवन कुमार निवासी बली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Shamli: कार्रवाई न होने से परेशान परिवार ने लगाए पलायन के पर्चे, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप 

विज्ञापन

मेरठ के गंगानगर निवासी सूरज प्रकाश ने बताया कि वह सीआरपीएफ में जम्मू में तैनात है। इससे पूर्व दिल्ली में तैनाती के दौरान पवन कुमार निवासी बली से मुलाकात हो गई थी, जो वर्तमान में मणिपुर में तैनात है। दोनों में दोस्ती होने के बाद पवन कुमार ने 6.41 लाख रुपये ले लिए, जो ऑनलाइन भेजे गए।

इसके बाद रुपये वापस लेने के लिए तकादा किया तो पवन कुमार ने मना कर दिया। उसने अपनी पत्नी के साथ पवन कुमार के घर जाकर तकादा किया तो उनके साथ मारपीट कर अभद्र व्यवहार किया।

इसके बाद व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी दी गई। सूरज प्रकाश ने ऑनलाइन भेजे गए रुपयों और व्हाट्सएप पर मिली धमकी के स्क्रीनशॉट भी पुलिस को साैंप दी है। जांच अधिकारी सीमा सिंह का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें