फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन: बागपत 55 परीक्षक रहे अनुपस्थित, रोका गया वेतन, रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी

Thu, 19 Mar 2026 05:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत में बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन के दौरान 55 परीक्षक अनुपस्थित मिले, विभाग ने वेतन रोका और एफआईआर की तैयारी शुरू की।

विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद में मूल्यांकन कार्य शुरू होने के बाद भी अभी तक कई विषयों की कॉपियां नहीं पहुंची है। दूसरे दिन खेकड़ा के गांधी इंटर कॉलेज में 45 व बागपत के श्री यमुना इंटर कॉलेज में 10 से अधिक परीक्षक अनुपस्थित रहे। इनका वेतन रोकने के साथ ही एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी हो रही है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा निगम का लेखा लिपिक, बिल पास कराने के लिए ठेकेदार से मांगे थे रुपये

Trending Videos
विज्ञापन

बागपत जिले के खेकड़ा के गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में हाईस्कूल व बागपत के श्री यमुना इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट का मूल्यांकन कार्य चल रहा है। दोनों केंद्रों पर कई जिलों से कॉपियां पहुंच रही है। खेकड़ा में एक लाख 30 हजार व श्री यमुना इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की 80 हजार से अधिक कॉपियों का मूल्यांकन होना है। 

दूसरे दिन खेकड़ा में मूल्यांकन करने के लिए 45 परीक्षक नहीं पहुंचे और ड्यूटी पर आने के लिए बहाना बना रहे है। बागपत में 10 से अधिक परीक्षक अनुपस्थित रहे। इन सभी को डीआईओएस राघवेंद्र सिंह ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है और वेतन रोक दिया गया है। चेतावनी दी कि यदि जवाब नहीं दिया गया तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें