उत्तर प्रदेश के बागपत में सोमवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। इनामी बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार बागपत जनपद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। बताया गया कि बुद्धप्रकाश पुत्र राजवीर निवासी लुहारी को पुलिस ने पकड़ा है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ के दौरान एक कांस्टेबल कवित भी हुआ घायल, घायलों को सीएचसी बड़ौत में उपचार के लिए भेजा गया है।
वहीं मुठभेड़ की सूचना पर एएसपी मनीष मिश्रा व सीओ बड़ौत युवराज सिंह भी मौके पर पहुचे, बदमाश के कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद, पुलिस घायल बदमाश बुद्धप्रकाश के आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है।