फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: कांग्रेस का बड़ा एक्शन, जिलाध्यक्ष यूनुस चौधरी को हटाया, युवती के साथ आपत्तिजनक वीडियो हुई थी वायरल

Sat, 02 Nov 2024 05:12 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत जनपद में कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष का आपत्तिजनक वीडियो सामने आने के बाद हाईकमान ने बड़ा एक्शन लिया है। वहीं पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद में कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष का आपत्तिजनक वीडियो सामने आने के बाद हाईकमान ने संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से जिलाध्यक्ष यूनुस चाैधरी को पद से हटा दिया है। बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष ने लेटर जारी कर ये कार्रवाई की है। जिलाध्यक्ष का युवती के साथ अर्धनग्न हालत में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।  

विज्ञापन


युवती के साथ आपत्तिजनक वीडियो हुई थी वायरल
शुक्रवार को कांग्रेस के एक नेता का अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कांग्रेस नेता एक युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिख रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद कांग्रेस में घमासान मच गया। वहीं वीडियो में दिख रहे नेता ने इसे राजनीतिक विरोधियों की साजिश बताते हुए एडिट करके वायरल करने की बात कही है।

युवती की मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट
बड़ौत शहर कोतवाली पुलिस ने 19 वर्षीय युवती की मां की तहरीर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष यूनुस चौधरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

यह भी पढ़ें: Accident In Bijnor: दोस्तों के जन्मदिन की पार्टी करने निकले थे छह युवक, पेड़ से टकराकर पलटी कार, तीन की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को वायरल हुई थी वीडियो
दरअसल, एक वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। इस आपत्तिजनक वीडियो में कांग्रेस का एक नेता दिखाई दे रहा है। उसके साथ वीडियो में एक युवती है और दोनों अश्लील बातचीत भी करते हैं। इस वीडियो के आने के बाद उस कांग्रेस नेता ने सफाई देते हुए कहा कि वह उसका वीडियो नहीं है। जिले में उसके काफी राजनीतिक विरोधी हैं, जो बदनाम करना चाहते हैं। इसलिए ही एडिट करके यह अश्लील वीडियो जारी किया गया है।

उसका कहना है कि उसने मौखिक तौर पर पुलिस से वीडियो वायरल करने वाले का पता लगाने के लिए कहा है। हालांकि कांग्रेस नेता ने पुलिस में अभी तक लिखित शिकायत नहीं दी है। इस मामले में कांग्रेस के अन्य कई नेताओं का कहना था कि इस तरह का कोई वीडियो जानकारी में नहीं है। वीडियो को लेकर जांच कराई जाएगी। उसके बाद अगला कोई कदम उठाया जाएगा। शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जारी किए गए लेटर के बाद पार्टी नेताओं के बीच खलबली मच गई।
 
ये बोले एसपी
कांग्रेस नेता के अश्लील वीडियो के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। पुलिस के पास कोई शिकायत भी नहीं आई है। कोई शिकायत आती है तो उसके आधार पर जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी। - अर्पित विजयवर्गीय, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें