लुहारी गांव में शुक्रवार की देर रात सोनू पुत्र पुष्पेंद्र व विशाल पुत्र किरनपाल गांव के ही विपिन उर्फ गुड्डू पुत्र सुभाष को घर से बुलाकर अपने साथ ले गए। जहां पर तीनों गांव के ही भगत सिंह चौक के पास बैठकर शराब पीने लगे। इसी दौरान तीनो में कहासुनी के बाद गाली गलौज हो गई। देखते ही देखते सोनू और विशाल ने विपिन के साथ मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान सोनू व विशाल ने विपिन के सीने में चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी।
इस दौरान वहां पर पहुंचे विपिन के भाई सागर के सिर में चाक से वार किया। जिससे सागर घायल हो गया। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। सूचना के बाद ग्रामीण व परिजन घायल विपिन और सागर को सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने विपिन को मृत घोषित कर दिया, जबकि सागर को एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया।
शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में सोनू और विशाल ने अपने दोस्त विपिन की चाकू मारकर हत्या कर दी, जबकि विपिन के भाई सागर को घायल कर दिया। सोनू और विशाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सागर की तहरीर पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है - विजय चौधरी सीओ बड़ौत