उत्तर रेलवे के मंडलीय चिकित्सालय के भूतल में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
बागपत जनपद के शेरपुर लुहारा गांव की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला बीड़ी पीते समय कपड़ों में आग लगने से झुलस गई। परिजनों ने समय रहते आग बुझाकर महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग महिला सुनीता देवी कुछ दिन पहले बड़ौत में रिश्तेदारी में आई हुई थीं। मंगलवार देर रात खाना खाने के बाद वह बिस्तर पर बैठकर बीड़ी पी रही थीं। इसी दौरान बीड़ी का जलता हुआ पतंगा उनके कपड़ों पर गिर गया। बुजुर्ग महिला धीरे-धीरे नींद में जा रही थीं, ऐसे में उन्हें इसका तुरंत पता नहीं चला और कुछ ही देर में कपड़ों में आग भड़क उठी।