फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Missing: 'हमने मार दिया-ढमोला में तलाश लो! सहारनपुर में युवक लापता, तीन हिरासत में; नदी में चल रही खोज

Wed, 05 Nov 2025 04:19 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

सहारनपुर में शेखपुरा कदीम का युवक अमजद दो दिन से लापता है। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया, जिन्होंने अमजद की हत्या कर शव को ढमोला नदी में फेंकने की बात कही। पुलिस और ग्रामीण नदी में तलाश कर रहे हैं, अभी शव नहीं मिला।
विज्ञापन
हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुरा कदीम निवासी अमजद (25) दो दिन से घर से लापता है। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। जांच के दौरान गांव के ही तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

पुलिस पूछताछ में हिरासत में लिए गए युवकों ने बताया कि उन्होंने अमजद की हत्या कर दी और शव को मल्हीपुर रोड से टपरी जाने वाले मार्ग पर ढमोला नदी में फेंक दिया। यह जानकारी मिलते ही पुलिस फोर्स, गोताखोर और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

ढमोला नदी में देर रात तक अमजद की तलाश जारी है, लेकिन अब तक उसका शव नहीं मिला है। नदी का बहाव और गहराई होने के कारण खोज अभियान में कठिनाई आ रही है। पुलिस ने क्षेत्र में निगरानी और तलाशी बढ़ा दी है।

परिवार और ग्रामीण मौके पर मौजूद हैं। पुलिस का कहना है कि हिरासत में लिए गए लोगों के बयान की पुष्टि की जा रही है और शव मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें