फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: तालाब में नहा रहे कक्षा दो के छात्र की डूबने से मौत, घर से स्कूल के लिए गया था अरशद

Wed, 16 Apr 2025 02:18 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

Baghpat News: तालाब में नहाते समय कक्षा दो का छात्र अरशद (8) की डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
अस्पताल में बच्चे का पिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के अमीनगर सराय। डौला गांव के तालाब में नहाते समय कक्षा दो का छात्र अरशद (8) की डूबने से मौत हो गई। वहां पहुंचे परिजनों ने किसी तरह छात्र का शव तालाब से बाहर निकलवाया। उधर सिंघावली अहीर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के नंगला रावली गांव का रहने वाला जावेद अपनी पत्नी सोनम और बच्चों के साथ ससुराल में रहता है। उसका बेटा अरशद गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो का छात्र है। बताया कि बुधवार की सुबह अरशद अपने दोस्तों के साथ गांव के ही तालाब में नहाने लगा।

यह भी पढ़ें: Baghpat:  जहरीला पदार्थ निगलने से डेढ़ साल की बेटी की मौत, मां की हालत बिगड़ी, पिता पर आरोप

विज्ञापन

अरशद तालाब के गहरे पानी में डूबने लगा तो उसके साथी बच्चे शोर मचाते हुए वहां से घर भाग गए। तालाब के किनारे आए ग्रामीण उसके कपड़े उठाकर घर पहुंचे और तालाब में अरशद के डूबने की जानकारी दी।

इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद अरशद का शव तालाब से बाहर निकाला। मृतक अरशद दो भाई बहनों में छोटा था। इस मामले में सिंघावली अहीर पुलिस का कहना है कि बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हुई है, पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

घर से स्कूल के लिए गया था अरशद
परिजनों ने बताया कि अरशद बुधवार की सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकला था। उसके डूबने के बाद करीब दो घंटे तक परिजनों को घटना का पता नहीं चला। बाद में ग्रामीणों ने अरशद के कपड़े देकर उसके डूबने की जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें