फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: भाजपा नेता से रुपये मांगे तो शव पर किया पथराव, पत्नी समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 23 Oct 2024 12:51 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में भाजपा के पूर्व महामंत्री और उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि पिता के शव को लेकर रुपये मांगने पहुंचे युवक पर भाजपा नेता ने छत से पथराव किया।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद में शव पर पथराव करने के आरोपी भाजपा के पूर्व महामंत्री और उसकी पत्नी सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शहर के देवी चौक मोहल्ले में रहने वाले सोनू ने बताया कि उसके परिवार वालों एक भाजपा नेता के पास कमेटी डालकर रुपये इकट्ठे किए थे। आठ लाख रुपये इकट्ठा होने के बाद उन्होंने बहन की शादी के लिए भाजपा नेता से रुपये मांगे तो उसने कुछ समय देने की बात कही।

विज्ञापन


आरोप लगाया कि काफी समय से भाजपा नेता उसके पिता हीरालाल को टरकाता रहा और बाद में रुपये देने से साफ मना कर दिया। इसके बाद उसके पिता बीमार हो गए। जिनका उपचार निजी अस्पताल में कराया जा रहा था। बताया कि हालत गंभीर होने पर उन्होंने भाजपा नेता से उपचार कराने के लिए रुपये मांगे, लेकिन भाजपा नेता ने रुपये नहीं लौटाए।

यह भी पढ़ें: भाजपा नेता के कैसीनो पर छापा: पूर्व महानगर कोषाध्यक्ष रहा है होटल मालिक नवीन अरोड़ा, लाइसेंस की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि मंगलवार शाम उसके पिता की अस्पताल में उपचार के अभाव में मौत हो गई। अब वह अपने परिवार वालों के साथ पिता का शव लेकर रुपये मांगने भाजपा नेता के घर के बाहर पहुंचा तो भाजपा नेता के परिजनों ने छत से शव पर पथराव कर दिया। वहां से किसी तरह बचकर भागे।

उधर भाजपा नेता के घर के बाहर हंगामा होने पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद परिजन शव लेकर भाजपा नेता के घर के बाहर धरना देकर बैठ गए। जहां करीब दो घंटे तक धरना देकर बैठे रहे।

एसपी के आस्वासन के बार देर रात धरना समाप्त किया गया। वहीं सोनू की तहरीर मिलने पर पुलिस ने भाजपा के पूर्व महामंत्री सतपाल उपाध्याय, उसकी पत्नी कृषणा, बेटे नीरज और विशाल के खिलाफ एससीएसटी एक्ट, जानलेवा हमला करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें