फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: महिला का जला हुआ शव बिटौड़े में मिला, बाहर पड़ी थी चप्पलें, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 22 Jan 2026 11:50 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

Baghpat Crime News: बागपत के बाघू–अग्रवाल मंडी टटीरी मार्ग पर खेत में बने बिटोड़े में महिला का जला हुआ शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
बिटौड़े में मिला शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के बाघू-अग्रवाल मंडी टटीरी मार्ग पर स्थित जगत गुर्जर के खेत में बने बिटोड़े में एक महिला का जला हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


एसपी ने किया मौके का निरीक्षण
सूचना पर एसपी सूरज कुमार राय भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिटोड़े के पास पड़ी एक जोड़ी चप्पल समेत अन्य साक्ष्यों का निरीक्षण किया और पुलिस को गहन जांच के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें: CM Yogi Meerut Visit: मुख्यमंत्री योगी खेल विश्वविद्यालय का करेंगे निरीक्षण, सुरक्षा कड़ी-ये रहेगा कार्यक्रम 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पहचान नहीं हो सकी
एसपी ने बताया कि शव पूरी तरह जला हुआ है, जिसके कारण महिला की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिससे मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सके।

हत्या या हादसा, हर एंगल से जांच
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि महिला की हत्या कर शव को बिटोड़े में जलाया गया है या मामला किसी अन्य घटना से जुड़ा है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें