17 मई वर्ष 2022 में आजीवन कारावास की सजा होने के बाद से वह जिला जेल में बंद था l बुधवार की रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गईl तबीयत बिगड़ने पर बन्दी का जेल के अस्पताल में उपचार कराया गयाl रात में उसकी हालत में सुधार हो गयाl
गुरुवार सुबह फिर दोबारा उसकी हालत खराब हो गईl इसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गयाl उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दियाl जेल अधीक्षक विष्णु कांत मिश्रा ने बताया कि बंदी की हृदय गति रुकने से मौत हुई हैl मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गयाl