फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat Blast Case: माजिद की आंख और जाहिद का हाथ हो गया खराब, तेज आवाज के साथ हुआ था धमाका

Thu, 11 Apr 2024 09:34 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat Blast Case : बागपत में धमाके में घायल हुए माजिद की आंख और जाहिद का हाथ हो गया खराब हो गया है। वहीं, तीसरे भाई के एक हाथ की चार अंगुलियां खराब हो गईं।
विज्ञापन
बागपत में हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत में केतीपुरा मोहल्ले की नई बस्ती में गंधक पोटाश कूटने पर हुए धमाके में झुलसे एक किशोर की एक आंख खराब हो गई तो दूसरे का एक हाथ खराब हो गया, जबकि तीसरे भाई के एक हाथ की चार अंगुलियां खराब हो गईं। सभी का मेरठ के अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


केतीपुरा मोहल्ले की नई बस्ती में रहने वाले कबाड़ी वकील के बेटे कूड़े के ढेर से पॉलिथीन उठाकर लाए थे और बुधवार को घर के अंदर इमाम दस्ते में गंधक पोटाश कूटने पर धमाके में वकील के पांच बेटे जाहिद, शाहिद, माजिद, अरमान, वाहिद झुलस गए थे।

धमाके में झुलसे पांचों भाइयों को सीएचसी में उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जाहिद, माजिद और अरमान को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मेरठ के अस्पताल में जाहिद की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसका एक हाथ खराब हो गया, जो धमाके में फट गया था।

यह भी पढ़ें: ईद पर बेबस दिखे अफसर: सड़क पर बैठ पढ़ी नमाज, अल्लाह हू अकबर के लगाए नारे, हिंदूवादी ने की कार्रवाई की मांग
 
विज्ञापन

इसके अलावा माजिद की आंख में हड्डी घुसने पर खराब हो गई। तीसरे भाई अरमान के एक हाथ की चारों अंगुलियां खराब हो गईं। इस मामले में कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि झुलसे हुए बच्चोंं का उपचार कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: खास रिपोर्ट: हुक्के की गुड़गुड़ाहट के बीच बनते-गड़बड़ाते समीकरण, खाप के फैसलों से बदल जाती है देश की तस्वीर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें