शहर के एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाली नौवीं कक्षा की छात्रा का पीछा करने वाले मनचले की परिजनों ने पकड़कर धुनाई कर दी। वहां पहुंचे पुलिसकर्मियों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नौवीं कक्षा की छात्रा ने कोतवाली में दी शिकायत में बताया कि वह शहर में एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने आती है। कोचिंग सेंटर के पास एक दुकान पर आने वाले युवक से उसकी दोस्ती हो गई, लेकिन कुछ समय बाद उसने बात करनी बंद कर दी। आरोप लगाया कि युवक ने उसके सोशल अकाउंट से उसके फोटो डाउनलोड कर लिए। जिन्हें अपने फोटो के साथ जोड़कर वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। कहने लगा मेरी बात मान ले नहीं तो फोटो वायरल कर दूंगा।
इसकी जानकारी उसने शिक्षक और परिजनों को दी। बृहस्पतिवार को युवक पीछा करते हुए उसके कोचिंग सेंटर तक पहुंच गया, जिसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।