फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: भाकियू नेता की पत्नी को सांप ने डसा, अस्पताल में मौत, एंटी वेनम की ओवरडोज देने का आरोप लगा हंगामा

Wed, 05 Nov 2025 10:37 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

प्रदीप धामा की पत्नी वर्षा को मंगलवार रात घर में ही सांप ने डस लिया। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी जान बचाई नहीं जा सकी। भाकियू ने अस्पताल में हंगामा कर दिया और मामले की जांच की मांग की। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाकियू के दिल्ली-एनसीआर महासचिव प्रदीप धामा की पत्नी को सांप ने डस लिया। उनकी जिला अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि महिला की एंटी स्नेक वेनम की ओवरडोज देने से मौत हुई है। इस पर अस्पताल में शव रखकर हंगामा किया गया। रविवार तड़के तीन बजे तक हंगामा चलता रहा। 
विज्ञापन

 

मूलरूप से निबाली गांव और वर्तमान में यमुना रोड निवासी प्रदीप धामा की पत्नी वर्षा को मंगलवार रात घर में सांप ने डस लिया। परिजन वर्षा को लेकर पहले बागपत सीएचसी पहुंचे। हालत गंभीर देख चिकित्सकों के रेफर करने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। 
 

प्रदीप के चाचा एवं भाकियू के जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर का आरोप है कि वर्षा की चिकित्सकों द्वारा एन्टी वेनम की ओवरडोज देने से जान गई है। सूचना देने के बाद भी अस्पताल में सीएमओ व सीएमएस नहीं पहुंचे। देर रात करीब दो बजे पंचनामा की कार्रवाई करने आई पुलिस को वापस लौटा दिया और शव रखकर धरने पर बैठ गए। मामले की जांच की मांग की।
 
विज्ञापन

वहीं, इमरजेंसी मेडिकल आफिसर डॉ. विक्रांत चौबे का कहना है कि महिला को सांप के काटा था, जिनकी उपचार के दौरान मौत हुई है। ओवरडोज दवाई देने का आरोप गलत है।

ये भी देखें...
UP: मेरठ और बागपत की 248 औद्योगिक इकाइयों को नोटिस, लगाना होगा ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम, ये है वजह    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें