फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेरठ और बागपत की 248 औद्योगिक इकाइयों को नोटिस, लगाना होगा ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम, ये है वजह

Wed, 05 Nov 2025 10:24 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम मोहित कुमार, मेरठ

सार

Meerut News: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने प्रदूषण को रोकने की कवायाद शुरू कर दी है। ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम लगाने के लिए 15 नवंबर तक का समय दिया गया है। जहां सिस्टम पहले से लगा है, वहां अपग्रेड करना होगा। 
विज्ञापन
प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। दिन में भी धुंध छा रही है।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनसीआर में बढ़ रहे जल और वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) अलर्ट हो गया है। सीपीसीबी ने मेरठ के 110 और बागपत के 138 औद्योगिक इकाई संचालकों को नोटिस जारी किए हैं। सभी को निर्देश दिए हैं कि चिमनी में ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम लगाना होगा। जिस उद्योग में पहले से सिस्टम लगा हुआ है, उसे नए मानक के अनुसार अपडेट करना होगा। इसके लिए 15 नवंबर तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन

 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सख्ती के साथ निर्देश जारी किए हैं कि सभी उद्योगों में लगी हुई चिमनी में ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम को नए प्रोटोकॉल से लगाना होगा। अभी उद्योगों से सिस्टम के माध्यम से जुटाया गया प्रदूषण का डाटा एजेंसी के माध्यम से केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को भेजा जाता था। 
 

अब बोर्ड ने निर्देश दिए हैं कि वायु एवं जल प्रदूषण का डाटा सीधे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को भेजा जाएगा और उसकी 24 घंटे मॉनिटरिंग की जाएगी। इंडस्ट्री से कितना उत्प्रवाह निकल रहा है और किस कैटेगरी में उद्योग चल रहा है। इसके लिए क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा औद्योगिक इकाइयों को नोटिस जारी किया गया है।
 

फूड प्रोसेसिंग इकाई में भी होगी निगरानी
फूड प्रोसेसिंग यूनिट टेक्सटाइल एवं मेटल गैलन वाली इकाइयों में भी ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम लगाने के लिए कहा गया है। अभी तक केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा लाल कैटेगरी की ही इंडस्ट्री में इसे लगाया गया था लेकिन इस बार नए नियम के साथ इनमें भी मॉनिटरिंग सिस्टम लगाया जाएगा और जो नए मानक तय किए गए हैं उनके अनुसार ही इन्हें अपडेट करना होगा।

24 घंटे होगी निगरानी
शुगर फैक्ट्री, पेपर मिल, मेटल इकाई, डिस्टलरी, फूड प्रोसेसिंग यूनिट, टेक्सटाइल आदि में ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम को प्रोटोकॉल के साथ रजिस्टर्ड करना होगा। जिसकी मॉनिटरिंग केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड दिल्ली द्वारा 24 घंटे की जाएगी।
 
विज्ञापन

ये बोले अधिकारी
प्रदूषण नियंत्रण का प्रयास किया जा रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने औद्योगिक इकाइयों में ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम लगाने की निर्देश दिए हैं। इसके लिए 15 नवंबर तक का समय दिया गया है।
-  भुवन प्रकाश यादव, प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी

ये भी देखें...
Meerut: स्टील कारोबारी हाजी सईद के छह ठिकानों पर जीएसटी का छापा, टैक्स चोरी का मामला; देर रात तक जांच जारी    

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें