भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि ईडी सरकार के आगे दुम हिलाती है। जो भी सरकार पर सवाल उठाते हैं, ईडी उन्हें ही डराने लगती हैं।
चौधरी नरेश टिकैत शुक्रवार को दरकावदा गांव में इस्लाम प्रधान के आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि एमएसपी को लेकर चल रहे आंदोलन के तहत 16 फरवरी को भारत बंद का आवाह्नन किया गया है।