फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: बाबा राम रहीम की 20 दिन का पैराैल समय पूरा, कड़ी सुरक्षा में लेजाया गया सुनारिया जेल

Fri, 28 Feb 2025 03:31 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
राम रहीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिनौली थानाक्षेत्र में डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम की 20 दिन की पैरोल का समय पूरा होने पर शुक्रवार को उसे कड़ी पुलिस सुरक्षा में रोहतक की सुनारिया जेल ले जाया गया। वह रोहतक की सुनारिया जेल में दुष्कर्म और हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहा है।
विज्ञापन


डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम की दिल्ली चुनाव से पहले 30 दिन की पैरोल मंजूर हुई थी। इसमें उसके 10 दिन हरियाणा के सिरसा आश्रम और 20 दिन बरनावा के आश्रम में 
रहने लिए मंजूर थे।

सिरसा में डेरा प्रमुख राम रहीम का काफिला गुजरता हुआ।
हरियाणा के सिरसा आश्रम में 10 दिन की पैरोल का समय बिताकर वह बीती 8 फरवरी को नोवी बार पैरोल पर बरनावा के आश्रम में आया। यहां पर वह अपनी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत और परिवार के सदस्यों के साथ रहा।

बता दें कि इससे पहले डेरा प्रमुख 17 जून 2022 को 30 दिन, 15 अक्टूबर 2022 को 40 दिन,  21 जनवरी 2023 को 40 दिन, 20 जुलाई 2023 को 30 दिन, 21 नवंबर 2023 को 21 दिन, 19 जनवरी 2024 को 50 दिन,13 अगस्त को 21 दिन, 2 अक्तूबर को 20 दिन और नोवी बार बीती 8 फरवरी 2025 को 20 दिन की पैरोल पर बरनावा के आश्रम में आकर रहा।
विज्ञापन

आश्रम से निकलत गाड़ियां - फोटो : अमर उजाला
भारी संख्या में तैनात रही पुलिस
पैरोल का समय पूरा होने पर शुक्रवार को डेरा प्रमुख को सुनरिया जेल ले जाने के लिए आश्रम बरनावा पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया। उसे ले जाने के लिए हरियाणा पुलिस इंस्पेक्टर बिनौली बरनावा आश्रम पहुंचे।

यहां से दोपहर करीब 3 बजकर 17 मिनट पर पुलिस सुरक्षा में उसका चार लग्जरी गाड़ियों का काफिला जिनमें सभी गाड़ी सफेद रंग की आश्रम के अंदर से निकल कर मेरठ की ओर से सुनरिया जेल जाने के लिए रवाना हो गईं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें