फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: ऊर्जा निगम के जेई की हत्या का प्रयास, सोते समय कुल्हाड़ी से किया वार

Sun, 31 Dec 2023 12:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत जनपद में उर्जा निगम के जेई की कुल्हाड़ी से हत्या का प्रयास किया गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी से निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई, आरोपी कुल्हाड़ी लेकर व घटना के बाद भागता नजर आ रहा है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर निगम के कर्मचारी कोतवाली पहुंचेए नाराजगी जताई।
विज्ञापन
injured - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित सीटीआर वर्कशाप पर तैनात जेई की शनिवार की रात सोते समय कुल्हाडी से वार कर हत्या का प्रयास किया गया। घटना में जेई गंभीर रूप से घायल हुए है, जिन्हें सूचना पर पहुंंची पुलिस ने सीएचसी से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मामले मेंं निगम के कर्मचारियों ने कोतवाली पहुंचकर आक्रोश जताया और हमलावर की गिरफ्तारी की मांग की, हालांकि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है।

विज्ञापन


बिजनौर निवासी मितान सिंह ऊर्जा निगम में अवर अभियंता पद पर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित सीटीआर वर्कशाप पर तैनात है। वे आवास विकास कालोनी में किराये के मकान में रहते है। शनिवार की रात तकरीबन 12 बजे उनके मकान में एक युवक घुस गया और उसने जेई की हत्या की नीयत से उनके गले पर कुल्हाड़ी से वार किया। तभी जेई की आंख खुल गई और उन्हें शोर मचा दिया, लेकिन कुल्हाडी के हमले से उनके गले, चेहरे व हाथ बुरी तरह से जख्मी हो गया।

Trending Videos
विज्ञापन

शेार सुनकर हमलावर लोगों को आता देख भाग निकला। इस दौरान गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी हाथ में बैग में रखी कुल्हाड़ी ले जाता और घटना के बाद भागता नजर आ रहा है। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से कुल्हाडी समेत अन्य सामान कब्जे में लेकर जेई को सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं सूचना मिलने पर एसडीओ प्रवेश गिरी, जूनियर इंजीनियर संघ के गुलशन कुमार, नरेन्द्र प्रताप के नेतृत्व में काफी संख्या में निगम के कर्मचारी व जेई कोतवाली पहुंचे और घटना को लेकर आक्रोश जताते हुए कार्रवाई की मांग की। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है। आक्रोश जताने वालों में राकेश ढाका,रविन्द्र कुमार, आलम आदि कर्मचारी मौजूद है।

जेई पर जानलेवा हमला होने की सूचना प्राप्त हुई थी, मै खुद मौके पर गया था, मौके से कुल्हाड़ी बरामद की गई है। इस मामले में अभी तहरीर नहीं आई है, अपरे स्तर पर ही पुलिस घटना की जांच करने में जुटी हुई है- संजय कुमार शर्मा इंस्पेक्टर बड़ौत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें