फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: पावरलूम फैक्टरी में भीषण आग, 90 लाख से अधिक की बेडशीट जलकर राख, लिंटर भी टूटकर गिरा

Sun, 31 Dec 2023 12:35 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat News : बागपत में एक पावरलूम फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग लगने से 90 लाख से अधिक की बेडशीट, चादर और सूत समेत धागे जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
फैक्टरी में भीषण आग लगी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत के खेकड़ा में मुबारिकपुर रोड स्थित पावरलूम फैक्टरी में शार्ट सर्किट से शनिवार की रात अचानक भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई, लेकिन तब तक लाखों की बेडशीट, चादर व सूत समेत धागा जलकर राख हो चुका था।

विज्ञापन


मुबारिकपुर रोड पर सूर्य प्रकाश जैन की पारस नाथ टेक्सटाइल्स के नाम से पावरलूम फैक्टरी है, जिसमें बेडशीट व चादरें बनाई जाती हैं। शनिवार रात तकरीबन साढ़े आठ बजे शार्ट सर्किट होने की वजह से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। इस वजह से फैक्टरी की छत का लिंटर भी टूटकर गिर गया। 

यह भी पढ़ें: Meerut: भाजपा MLC से बदसलूकी करने पर बोर्ड बैठक में हंगामा, बसपा-सपा पार्षदों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि आग से फैक्टरी में रखी तकरीबन 90 लाख रुपये की बेडशीट, चादर, सूत व धागे जलकर राख हो गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने साढ़े चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंचे उद्यमियों ने पीड़ित के लिए प्रशासन से मुआवजे की मांग की।

यह भी पढ़ें: मैनेजर पति की हत्या: 'निकलने वाले हैं...! बचना न चाहिए', प्रेमी को किया काॅल, फिर मौत पर आंसू बहाती रही पत्नी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें