मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने साइबर सेल की मदद से युवक की पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सोशल मीडिया पर निगरानी और सख्ती जारी रहेगी।