फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: पिस्टल लोड करके बोला सिपाही- मैं हूं सुंदर भाटी का भतीजा, किसी में दम हो तो उखाड़ ले

Tue, 12 May 2026 07:52 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

बागपत के चांदीनगर थाने में तैनात एक सिपाही का धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहा है। इसमें वह खुद को कुख्यात बदमाश सुंदर भाटी का भतीजा बताते हुए धमकी दे रहा है। एसपी ने सीओ खेकड़ा को जांच सौंप दी है। 
विज्ञापन
पिस्टल निकालकर धमकी देता सिपाही। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत के चांदीनगर थाने में तैनात सिपाही ने फिल्मी अंदाज में पिस्टल निकालकर लोड करते हुए धमकी दी, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सिपाही खुद को कुख्यात सुंदर भाटी का भतीजा बताकर धमकी देता हुआ नजर आ रहा है। साथ ही यह भी कह रहा है कि जो करना हो कर लो। वीडियो मिलने के बाद एसपी ने पूरे मामले की जांच सीओ को सौंप दी है।
विज्ञापन

चांदीनगर थाने में तैनात सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपलोड कर पुलिस अफसरों से भी शिकायत की गई। वीडियो में आसपास रखा खाने का सामान और कुर्सियों पर बैठे कई लोग बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। 9 सेकेंड के वीडियो में सिर्फ सिपाही ही बोलता हुआ नजर आ रहा है, जबकि वीडियो के अंत में एक युवक की आवाज आ रही है, जो सिपाही की धमकी का विरोध कर रहा है। 

विज्ञापन

सिपाही के खुद को कुख्यात सुंदर भाटी का भतीजा बताकर धमकाने के मामले में अफसरों ने भी संज्ञान लिया। बताया गया कि सिपाही इससे पहले बिनौली थाने में तैनात था और वीडियो भी वहीं की है। एसपी सूरज कुमार राय का कहना है कि पूरे मामले की जांच सीओ खेकड़ा को सौंपी गई है, इसमें जांच रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी देखें...
UP: 2027 के रण की तैयारी, पश्चिमी यूपी में दलों ने बढ़ाई सक्रियता, सम्मेलन और सभाओं से गरमाई राजनीति
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें