फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: शादी के आठ माह बाद आई प्रेमी की याद... थाने पहुंचा मामला तो पति बोला- तलाक दे और चली जा इसके साथ

Thu, 05 Dec 2024 11:44 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

विवाहिता अपने प्रेमी को लेकर थाने पहुंची तो वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी चौंक गए। उन्होंने उसके पति को बुलाया। अन्य परिजन भी आ गए। सुबह से शाम तक जिरह चलती रही, मगर समाधान नहीं हो सका। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी के आठ माह बाद अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी महिला बृहस्पतिवार को टांडा चौकी पहुंच गई। इसकी सूचना पर पहुंचे पति ने अपनी पत्नी से तलाक देने की मांग की। इसको लेकर दिनभर हंगामा चलता रहा।
विज्ञापन

 

छपरौली क्षेत्र के एक गांव के बिजली मैकेनिक की शादी बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती से आठ माह पहले हुई थी। युवती का दूसरे गांव के युवक के साथ दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी के बाद भी विवाहिता ने अपने प्रेमी से बातचीत बंद नहीं की। इसका पता चलने पर पति-पत्नी के बीच का रिश्ता खराब हो गया। बताया कि बृहस्पतिवार को विवाहिता अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई और प्रेमी को लेकर टांडा चौकी पहुंच गई।
 
विज्ञापन

पुलिस ने महिला के पति को सूचना देकर बुलाया तो उसने कहा कि तलाक दे और फिर जिसके साथ जाना है, चली जाए। टांडा पुलिस चौकी पर मामला नहीं निपटा तो बागपत भेज दिया गया। वहां भी विवाहिता को लेकर हंगामा चलता रहा, लेकिन समाधान नहीं हुआ। पुलिस का कहना है कि विवाहिता अपने पति के साथ नहीं जाना चाहती। इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली। तहरीर मिलने पर जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें