फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: 100 बार रोटियों पर थूका और डाल दी तंदूर में... शादी में लोगों ने खाई थूक लगी रोटी, वीडियो वायरल

Thu, 05 Dec 2024 10:57 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

पुलिस का कहना है कि युवक ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और कान पकड़कर माफी मांगी। बाद में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ तो पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। 
विज्ञापन
रोटी बनाते हुए थूकने का आरोपी युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जिले के जानी क्षेत्र के एक गांव में कुछ दिन पहले आयोजित शादी समारोह में सैड़भर गांव के कारीगर ने 100 से अधिक बार थूककर रोटियां बनाईं। उसकी तलाश में बृहस्पतिवार को जानी थाना पुलिस ने सैड़भर गांव में दबिश दी, लेकिन आरोपी के घर पर कोई नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि जानी क्षेत्र के एक गांव में आयोजित शादी समारोह में थूककर रोटी बनाने का मामला पकड़ा जाने पर आयोजकों ने कारीगर से पूछताछ करते हुए वीडियो बनाई। इसमे सैड़भर गांव के कारीगर साहिल ने 100 से अधिक बार थूककर रोटी बनाने की बात कबूली और कान पकड़कर माफी मांगी। माफी मांगने पर आयोजकों ने साहिल को छोड़ दिया, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद जानी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। उस वीडियो में वह बोल रहा है कि उसने उस्ताद के कहने पर करीब सौ बार रोटियों पर थूका था। 
उधर बृहस्पतिवार को दबिश देने आई मेरठ पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। सिंघावली अहीर पुलिस का कहना है कि एक मुकदमे में वांछित अपराधी की तलाश में मेरठ पुलिस दबिश देने आई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें