फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत हादसा... लुढ़कती हुई पांच फुट दूर जाकर गिरी राजा की गर्दन, कैंटर-कंटेनर में फंसकर इसरार के हुए दो टुकड़े

Sun, 13 Oct 2024 07:46 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

एक्सप्रेस वे पर कंटेनर ने कैंटर में पीछे से टक्कर मारी तो वहां खड़े लोग चपेट में आ गए। वहां से कैंटर खिसककर आगे खड़े एक कंटेनर में घुस गया। तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया।  
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन की ये हालत हो गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईस्टन पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर लहचौड़ा के समीप रविवार सुबह हुआ हादसा इतना भीषण था कि हासिम की गर्दन दूर जाकर गिरी तो नन्हे का धड़ दो हिस्सों में बंटा हुआ मिला। मंजर देखकर लोग कांप उठे।
विज्ञापन

एक्सप्रेस वे पर कंटेनर ने कैंटर में पीछे से टक्कर मारी तो वहां खड़े लोग कैंटर और कंटेनर के बीच में आ गए। वहां से कैंटर खिसककर आगे खड़े एक कंटेनर में घुस गया। हादसे के बाद आगे खड़े कंटेनर को लेकर चालक भाग गया, जबकि पीछे से टक्कर मारने वाले कंटेनर को छोड़कर चालक भाग गया। 
 

उधर, हादसे के बाद घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ लग गई। राकेश कुमार, राजीव, बिजेंद्र निवासी गाजियाबाद ने बताया कि मृतक राजा उर्फ हासिम की गर्दन कटकर धड़ से पांच फीट दूर जाकर गिरी। इसके अलावा नन्हे उर्फ इसरार कैंटर और कंटेनर के बीच फंसा मिला, जिसका धड़ दो हिस्सों में बंटकर कैंटर में फंस गया, जबकि आकिल मृत पड़ा मिला। इसके अलावा घटनास्थल पर खून और दूर तक शीशे का कांच फैला था। 

छह बहनों ने भाई तो 13 बच्चों ने पिता खोया
दहरा गांव के रहने वाले इसराइल ने बताया कि उसका भाई राजा उर्फ हासिम अविवाहित था, जो छह बहनों और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। पिता इमरान खेती बाड़ी करते हैं। पिठलोकर गांव के रहने वाले कुर्बान ने बताया कि उसका जीजा आकिल निवासी नाहल जिला गाजियाबाद कैंटर गाड़ी पर हेल्परी करता था। रविवार सुबह घर से निकला था, जो पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। आकिल की मौत होने से उसके छह बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। उधर, इसरार उर्फ नन्हें की मौत होने से उसके सात बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।
 

इसरार पर 14 तो राजा पर दो मुकदमे दर्ज
नन्हे उर्फ इसरार पर हापुड़ जिले के धौलाना थाने में हत्या, लूट, चोरी समेत 14 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं उसके साथी राजा उर्फ हासिम के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं।
 
विज्ञापन

कैंटर में लदे मिले डीजल के ड्रम
हादसे में क्षतिग्रस्त हुए कैंटर में डीजल के खाली और भरे हुए ड्रम रखे हुए मिले। इसमें डीजल निकालने के लिए पाइप, चार बाल्टी भी रखी मिलीं। हादसे के बाद पहुंची चांदीनगर पुलिस ने सारा सामान भी कब्जे में ले लिया। कैंटर में लदे मिले सामान को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें