फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत में बड़ी वारदात: युवती की हत्या कर शव को बिटौड़े में जलाया, पहचान कराने में जुटी पुलिस

Mon, 30 Sep 2024 12:44 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत जनपद के बिनाैली में एक युवती की हत्या कर शव बिटाैड़े में जला दिया गया। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
युवती की हत्या कर शव जलाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के बिनौली में अज्ञात युवती की हत्या कर शव को बुढेड़ा गांव के जंगल में स्थित उपलों के बिटौड़े में जला दिया गया। बिटौड़े में शव जलने की सूचना पर पुलिस व फायर बिग्रेड ने पहुचकर आग को बुझाया ओर शव को बाहर निकालकर जांच करने में जुट गई। 

विज्ञापन


बुढेड़ा गांव में चोपड़ा गढ़ी मार्ग पर ज्ञानेंद्र पुत्र स्वर्गीय कैप्टन महाराम सिंह का खेत है। उन्होंने खेते पर ही गोबर से बने उपलों का बिटौड़ा बना रखा है। रविवार की रात करीब 11 बजे गांव के ही युवकों ने बिटौड़े में भीषण आग लगी देखी तो उन्होंने इसकी सूचना खेत स्वामी को दी।

यह भी पढ़ें: Meerut: चाैथे दिन भी भाकियू का धरना जारी, थाने में बैल बांधे, टेंट लगाने को लेकर पुलिस से नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठे होकर वहं पहुचे तो उन्होंने बिटौड़े के अंदर एक युवती(25) का शव जलते देखा उन्होंने यह सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची।

पुलिस ने फायर बिग्रेड को बुलाकर आग को बुझाया ओर शव को बाहर निकाला तो मृतका के गले मे उसके जले हुए दुपट्टे का फंदा लगा था। पुलिस का मानना है कि इसकी कही और हत्या कर शव को यहां लाकर जलाया गया है। पुलिस शव की शनाख्त करने में जुट गयी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें