उत्तर प्रदेश के बागपत में मंगलवार को बड़ौत में बिजरौल रोड पर शगुन फार्म हाउस के पास लकड़ी के गोदाम में आग लगने से कस्बा क्षेत्र में अफरा.तफरी मच गई। सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुटी है लेकिन अभी तक आग बुझी नहीं है।
बताया गया कि नगर के रहने वाले मनोहर लाल जैन का शगुन फार्म हाउस के पास लकड़ी का गोदाम है। बताया जा रहा है कि मंगलवार तड़के तकरीबन ढाई बजे अचानक गोदाम में आग लग गई। आग ने धीरे.धीरे विशाल रूप धारण कर लिया। जिसे देख आसपास के रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का प्रयास कियाए लेकिन आग नहीं बुझ पाई। बाद में इसकी सूचना दमकल विभाग के कर्मचारी को दी गई। के बाद दमकल विभाग की टीम आग बुझाने में लगी हुई है लेकिन अभी तक आग कुछ नहीं पाई है।
आग बुझाने में दमकल विभाग की तीन गाड़ी लगी हुई हैए लेकिन इसके बावजूद आग नहीं बुझ पाई। तकरीबन दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया । अब तक आग से लाखों रुपए की लकड़ी व अन्य सामान जलकर राख हो गया।