फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: सांड़ ने टक्कर मारकर सात लोगों को घायल किया, रस्सा गले में डालकर खींचा तो दम घुटने से हो गई मौत

Wed, 17 Jun 2026 06:25 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

अमीनगर सराय में सांड़ ने एक के बाद एक लोगों को टक्कर मारी। किसी की हड्डी टूटी तो किसी के सींग लगने से जख्म हो गया। सूचना पर पहुंचे नगर पंचायत कर्मियों ने सांड़ को पकड़ना चाहा, तो उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांड़ के हमले से घायल हुए लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमीनगर सराय कस्बे में एक सांड़ ने अलग-अलग स्थानों पर सात लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। इसकी सूचना पर पहुंचे नगर पंचायत के कर्मियों ने सांड़ को पकड़ा तो उसे लेकर जाते हुए दम घुटने से मौत हो गई। वहीं घायल लोगों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

 

कस्बे में एक सांड़ ने कई दिन से आतंक मचा रखा था। बुधवार की सुबह अमीनगर सराय निवासी हरपाल यादव को फव्वारा चौराहे पर पानी पीते समय उठाकर पटक दिया, जिससे उनकी हड्डी टूट गई और सिर में चोट लगने से घायल हो गए। इसके बाद सांड़ ने कस्बे के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक के गेट पर खड़े प्रधानाध्यापक अरुण शर्मा को टक्कर मारकर घायल कर दिया। 
 

इनके अलावा बालाजी मंदिर के सामने गुड्डू, सिंघावली अहीर निवासी प्रहलाद, पूठड़ निवासी अभिमन्यु, पिलाना निवासी बॉबी त्यागी को टक्कर मारकर घायल कर दिया।
सांड़ ने फिर बिनौली चौराहे पर सराय निवासी विक्की व मनोज को भी टक्कर मार दी। लोगों ने जब सांड़ को भगाने का प्रयास किया तो उनके पीछे दौड़ लिया। लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई और मामले की सूचना नगर पंचायत के कर्मचारियों को दी। सभी घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 
 

सूचना मिलने के बाद नगर पंचायत के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सांड़ को पकड़कर ले जाने लगे। तभी रस्सा उसके गले पर खिंच गया और दम घुटने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद कर्मचारियों ने सांड़ को गड्ढा खोदकर दबा दिया।

ये भी देखें...
आयुष मलिक धर्मांतरण: एआई से वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में एक और FIR, भाजपा नेता ने जताया खतरा

 
विज्ञापन

ये बोली अधिकारी
सांड़ ने कई दिन से उत्पात मचाया हुआ था। इसलिए नगर पंचायत कर्मी उसे पकड़कर ले जा रहे थे। उस दौरान ही उसकी मौत हुई है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को गड्ढे से निकालकर उसका पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा गया है। 
-भावना सिंह, एसडीएम व कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी अमीनगर सराय

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें