फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: सुभाष तोमर बने जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और अजीत सिंह महामंत्री, जीतते ही कर दिया ये दावा

Fri, 07 Nov 2025 08:54 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के नतीजे शुक्रवार को सामने आ गए। अध्यक्ष पद पर सुभाष सिंह तोमर ने सतीश त्यागी को 108 वोट और महामंत्री पद पर अजीत सिंह ने मनोज कुमार को 40 वोटों से हरा दिया। परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों के साथ खूब जश्न मनाया गया। 
विज्ञापन
महामंत्री बने अजित सिंह (सफेद शर्ट) और अध्यक्ष बने सुभाष तोमर (काली जैकेट)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला बार एसोसिएशन के सुभाष तोमर अध्यक्ष और अजीत सिंह महामंत्री चुने गए। किसी का पूरा पैनल जीत दर्ज नहीं कर सका और अध्यक्ष व महामंत्री भी अलग-अलग पैनल से जीते। विजेता प्रत्याशियों और अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर में जश्न मनाया।
विज्ञापन

 

जीत के बाद खुशी मनाते विजेता और समर्थक। - फोटो : अमर उजाला

कचहरी परिसर स्थित चौधरी चरण सिंह सभागार में मंगलवार सुबह जिला बार के अध्यक्ष, महामंत्री समेत 15 पदों पर मतगणना शुरू हुई। इसको लेकर अधिवक्ता काफी उत्साहित नजर आए और मतगणना के हर राउंड पर नजरे जमाए रहे। दिनभर चली मतगणना के बाद शुक्रवार शाम जिला बार की एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन नरेंद्रपाल शर्मा ने विजेता प्रत्याशियों की घोषणा की। 
 

ढोल की थाप पर नाचे। - फोटो : अमर उजाला
इसमें अध्यक्ष पद पर सुभाष सिंह तोमर ने अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी सतीश त्यागी को 108 वोट और महामंत्री पद पर अजीत सिंह ने मनोज कुमार को 40 वोटों से हराया। मतगणना में योगेंद्र पाल सांगवान, नरेश मलिक, बीर सिंह, अजय शंकर शर्मा, अंकुर स्वामी शामिल रहे।
 

नियमानुसार चैंबर वितरित कराए जाएंगे : सुभाष सिंह
जिला बार के अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करने के बाद सुभाष सिंह तोमर ने कहा कि अधिवक्ताओं के साथ घटना होने पर कार्य बहिष्कार किया जाएगा। साथ ही चैंबरों का वितरण भी नियमानुसार किया जाएगा। कचहरी में डिजिटल लाइब्रेरी की व्यवस्था कराई जाएगी और परीक्षा की तैयारी करने के इच्छुक युवा अधिवक्ताओं की आर्थिक मदद की जाएगी।
 

उम्मीदों पर खरा उतरेंगे : अजीत सिंह
जिला बार के नवनिर्वाचित महामंत्री अजीत सिंह ने कहा कि युवा साथियों के समर्थन से जीत मिली है। सभी अधिवक्ताओं की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा। युवा अधिवक्ताओं को न्यायिक कार्यों के दौरान होने वाली समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।

विजेता और उपविजेता


अध्यक्ष
-सुभाष सिंह तोमर (401)
-सतीश कुमार त्यागी (302)

महामंत्री
-अजीत सिंह (373)
- मनोज कुमार(333)

वरिष्ठ उपाध्यक्ष
-चांदवीर सिंह राणा (348)
-अमितेश पूनिया (338)

कनिष्ठ उपाध्यक्ष
-सचिन कुमार शर्मा (354)
-पुनीत गुप्ता (315)

कोषाध्यक्ष
- सचिन कुमार(383)
- मुन्ना खान(308)

संयुक्त मंत्री
- सनुज राठी(359)
- विकास शर्मा(334)

संयुक्त मंत्री पुस्तकालय
- निधि लता(409)
-अजय कुमार यादव(267)

संयुक्त मंत्री प्रशासन
-रजनीश कुमार(340),
- गुलाब सिंह तोमर(333)

 
विज्ञापन

संयुक्त मंत्री सामाजिक
- विक्रांत दुहूण(410)
-अमित कश्यप(271)

वरिष्ठ सदस्य
-मनोज कुमार(363)
- अशोक कुमार(299)
- रामकिशन सहरावत(294)

कनिष्ठ सदस्य
-निकेता(379)
- रोहित चौहान(352)
- संदीप कुमार धामा (329)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें