फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कार ने युवक को कुचला, ऑपरेशन में पैर कटा

Fri, 26 Sep 2025 01:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

बागपत के मेरठ-बागपत हाईवे पर बस का इंतजार कर रहे रोहित को कार ने कुचल दिया। हादसे में रोहित का पैर काटना पड़ा और रीढ़ में भी चोट आई। पुलिस ने आरोपी चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत। मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर शुगर मिल के सामने बस का इंतजार कर रहे रोहित निवासी ग्यासरी उर्फ गाधी को एक कार ने कुचल दिया। इसमें घायल रोहित का ऑपरेशन के दौरान चिकित्सकों को पैर काटना पड़ा। तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


ग्यासरी उर्फ गाधी गांव निवासी सोमदत्त ने बताया कि उसका बेटा रोहित कई दिन पहले ड्यूटी जाने के लिए शुगर मिल के सामने खड़ा होकर बस का इंतजार कर रहा था। तभी वहां आई एक कार ने रोहित को टक्कर मारने के बाद कुचल दिया और चालक अपनी कार लेकर भाग गया। घायल का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया, जहां उसका पैर कट गया और रीढ़ की हड्डी में भी चोट है। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें