फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बरस रहे बदरा, गर्मी और उमस से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश होने से हाइवे भी जलमग्न, फसल को फायदा, किसानों के खिले चेहरे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। दो दिन से हो रही झमाझम बारिश से मौसम तो पूरी तरह से सुहाना हो गया है, लेकिन दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर सिसाना गांव में तालाब जैसे हालात हो गए। साथ गलियों में पानी भरने से लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। लगातार हो रही बारिश से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं।
विज्ञापन

पिछले दो दिन हो रही बारिश के चलते मौसम पूरी तरह से बदल गया है। झमाझम बरस रहे बादलों ने गर्मी और उमस से हर किसी को राहत पहुंचाई है। सोमवार के बाद मंगलवार को भी अच्छी बारिश हुई। यह बारिश किसानों के किसानों की फसल को काफी फायदा पहुंचा रही है। कई दिनों से सिंचाई के लिए परेशान किसान अब खुश दिखाई दे रहे हैं। बारिश के कारण कई मोहल्लों और कॉलोनियों में जलभराव हो गया है। इससे लोगों का आवागमन भी बाधित हो रहा है। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे तालाब बन गया है। हाइवे किनारे नाला निर्माण कार्य अधर में होने से पानी की निकासी नहीं हो पाती है। इससे वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा मेरठ रोड पर निर्माण कार्य चल रहा है। बारिश होने से यहां कीचड़ के चलते दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वालों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें