फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह ब्लॉक प्रमुखों के साथ क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ग्रहण की शपथ

विज्ञापन
बागपत ब्लॉक में सुनीता को ब्लॉक प्रमुख पद की शपथ दिलाते एसडीएम अनुभव सिंह - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत/बालैनी। बागपत ब्लॉक कार्यालय में आयोजित समारोह में नवनिर्वाचित एसडीएम अनुभव सिंह ने नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख सुनीता को शपथ ग्रहण कराई। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ने क्षेत्र के सभी लोगों की जनसमस्याओं का बिना किसी भेदभाव के निस्तारण कराने की बात कही। शपथ ग्रहण समारोह में बीडीओ स्मृति अवस्थी, सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत, भाजपा नेता जयकरण गुर्जर, सन्नी चौधरी, मनोज, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।
पिलाना ब्लॉक कार्यालय में एसडीएम अनुभव सिंह ने नवनिर्वाचित प्रमुख अनीश यादव को शपथ ग्रहण कराई। इसके बाद अनीश यादव ने बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई। तहसीलदार पुण्य प्रसुन्न वाजपेयी, रामकिशन प्रधान, चाहेराम प्रधान, सुमित यादव, मोनू यादव, रोहित ठेकेदार, मोहित यादव, दीपक देशवाल, विकास यादव, पोलार्ड, अशरू,पिक्कू, विक्की अफसाना, साहिन, पूनम तोमर, गौरव आदि मौजूद रहे। छपरौली खंड विकास कार्यालय पर शपथ ग्रहण समारोह में एसडीएम बड़ौत दुर्गेश मिश्र ने नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख अंशु खोखर को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन एडीओ कृषि महेश खोखर ने किया। इस समारोह में पूर्व विधायक डॉ. अजय कुमार, पूर्व विधायक अजय तोमर, सपा के जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, देवराज प्रधान, कृष्ण प्रधान, विशाल प्रधान, सुभाष प्रधान, चंद्रपाल हलालपुर, राजकुमार प्रधान, रामनाथ सिलाना, प्रदीप प्रधान सूप, नवाजिश खान, आदि मौजूद थे। इस समारोह के दूसरे चरण में ब्लाक प्रमुख अंशु खोखर ने नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। बीडीसी सदस्यों में सलीम खान, गीता, विपिन, नीलम, सतवीरी, अशोक, अरविंद, मोहम्मद अब्दुल्ला, रिजवान, साजिद, सुनीता, बबली, फरजाना, रितु, राजीव, अजय, मोहम्मद अकरम, कृष्ण दत्त, रूबी, विमला, प्रिया, भगत सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेकड़ा तहसील सभागार कक्ष में ब्लॉक प्रमुख रश्मि धामा और 59 बीडीसी सदस्योड्ड को एसडीएम अजय कुमार ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। ब्लॉक प्रमुख ने क्षेत्र का चहुमुखी विकास कराने का संकल्प लिया। इस दौरान बीडीओ स्मृति अवस्थी, एडीओ उपेंद्र सिंह, एडीओ वीरेंद्र सिंह, अजय चौधरी, कृष्णपाल सिंह चेयरमैन, भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, प्रवेंद्र धामा, पूर्व ब्लाक प्रमुख जितेंद्र धामा, सत्यव्रत आर्य, मनुपाल बंसल, अजय चौहान, विपिन राणा, दिनेश कुमार, जाकिर प्रधान, आदित्य धामा, देवेंद्र धामा, सूरज कुमार, राकेश जैन, सुधीर कुमार, मिंटू चौहान, सरिता चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें